देश

CJP संसद मार्च: अदालत को मत घसीटो- पुलिस के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

सीजेपी के संसद मार्च के दौरान हुए पुलिस एक्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।

Image

छात्रों के संसद मार्च के दौरान जमकर दागे गए थे आंसू गैस के गोले (फोटो- PTI)

सोमवार को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान पुलिसिया कार्रवाई का मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) पहुंच गया है। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द सुनवाई की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार

इस याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अदालत को इस सब में मत घसीटो। मामले की सुनवाई कल होगी। याचिकाकर्ता के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्य न्यायधीश की पीठ के सामने आज ही मामले की सुनवाई करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता के वकील ने प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस का लाठीचार्ज

बता दे कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को संसद मार्ग पर तब आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजीं, जब मानसून सत्र के पहले दिन हजारों प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे। दंगा-रोधी साजो-सामान से लैस अर्धसैनिक बलों को रविवार रात को ही तैनात कर दिया गया था और सोमवार को कई और कंपनियां तैनात की गईं।

पुलिस कर्मी भी घायल

भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने वस्तुएं भी फेंकीं, जिससे पुलिस समेत कई लोग घायल हो गए। कई प्रदर्शनकारी घायल हुए और कई पुलिसकर्मी खून से लथपथ दिखे। कल के संसद मार्च में भारी संख्या में पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 118 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उसने बताया कि 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कि हिंसा के दौरान 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने बयान में बताया कि प्रदर्शनकारियों के उग्र, आक्रामक और हिंसक रुख के चलते हुई इस झड़प में विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article