Opposition Unity: विपक्षी दलों का कुनबा बढ़ा, बेंगलुरु की बैठक में 8 नई पार्टियां होंगी शामिल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 12, 2023, 07:23 AM IST

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों की दूसरी बैठक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को होने जा रही है। इस बैठक में 24 राजनीतिक दल शामिल होने जा रहे हैं।

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए 17-18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु विपक्षी दलों की दूसरी बैठक होने जा रही है। इस बार इसका कुनबा बढ़ता नजर आ रहा है। इस बैठक में 24 पार्टियां के हिस्सा लेने जा रही हैं। पटना में हुई पहली बैठक में 16 पर्टियों ने भाग लिया था। सूत्रों के मुताबिक आठ नई पार्टियों ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करने के विपक्षी दलों के प्रयासों को अपना समर्थन दिया है। सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने बिहार के पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक के बाद 24 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली दूसरी बैठक में भाग लेंगे।

opposition parties Bengaluru meeting

Opposition Parties Meeting: विपक्षी दलों की बैठक में 24 दल होंगे शामिल (तस्वीर-PTI)

सूत्रों के मुताबिक मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK), कोंगु देसा मक्कल काची (KDMK), विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUM), केरल कांग्रेस (Joseph), और केरल कांग्रेस (Mani) उन नए राजनीतिक दलों में से हैं जो बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी। गौरतलब है कि केडीएमके और एमडीएमके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के सहयोगी थे।

End of Feed