Opposition Unity: विपक्षी पार्टियों की एकता पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा उससे मैं सहमत हूं। पूरा विपक्ष एकजुट है और 2024 में हम केंद्र की मौजूदा सरकार को हरा देंगे। यह हमारा विश्वास और आत्मविश्वास है। गौर हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में विपक्षी एकता पर एएनआई के सवाल पर कहा कि विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है और यह अधिक से अधिक एकजुट हो रहा है। हम सभी विपक्षी पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वहां काफी अच्छा काम हो रहा है। यह एक जटिल चर्चा है क्योंकि ऐसे स्थान हैं जहां हम विपक्ष के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसलिए थोड़ा सा गिव और टेक जरूरी है। लेकिन मुझे विश्वास है कि ऐसा होगा।
Opposition Unity: विपक्षी एकता पर राहुल गांधी के साथ संजय राउत
12 जून को पटना में जुटेंगे विपक्षी दल
एक दिन पहले शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा था कि 12 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में विपक्ष की बैठक में उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 12 जून को पटना में उन सभी बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है जो बीजेपी के साथ नहीं हैं और सभी देशभक्त दल जो 2024 में बदलाव चाहते हैं। उद्धव ठाकरे और शरद पवार को भी आमंत्रित किया गया है। हम पटना जाने की सोच रहे हैं।
विपक्षी दलों के जुटान से पहले पीएम मोदी की होगी रैली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी ताकतों को एकजुट करने का काम अपने हाथ में लिया है। 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि, विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में बिहार का दौरा करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पुष्टि की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
