किरेन रीजीजू की छिनी कुर्सीः 'नाकाम कानून मंत्री' बता बोला विपक्ष- कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना नहीं है आसान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 18, 2023, 08:28 PM IST

Kiren Rijiju shunted: दरअसल, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में गुरुवार को चौंकाने वाले एक बदलाव के तहत किरेन रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया गया। संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल अब देश के विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बन गए हैं।

Kiren Rijiju shunted: कानून मंत्रालय से किरेन रीजीजू की छुट्टी के मसले पर गुरुवार (18 मई, 2023) को विपक्षी दलों ने उन्हें जमकर घेरा। कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी दलों ने कटाक्ष करते हुए उन्हें न सिर्फ ‘नाकाम कानून मंत्री' करार दिया बल्कि यह भी कहा कि कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना आसान नहीं है।

Kiren Rijiju shunted, NDA, Narendra Modi

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चौंकाने वाले एक बदलाव के तहत रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। (फाइल)

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रीजीजू को ‘नाकाम मंत्री’ कहा, जबकि सीनियर वकील और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने उनकी चुटकी ली। कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है।

End of Feed