Nuh Violence: हरियाणा में बवाल, खट्टर सरकार पर सवाल, नूंह हिंसा पर चलने लगे सियासी तीर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 2, 2023, 01:17 PM IST

Nuh Violence: मायावती, फारूक अब्दुल्ला, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक नाकामी की वजह से नूंह की हिंसा अन्य जगहों पर फैली। बता दें कि नूंह हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हिंसा के दोषियों को उनकी सरकार बख्शेगी नहीं।

Nuh Violence: हरियाणा की नूंह हिंसा एवं दंगे को लेकर राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस सहित विपक्ष दल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए खट्टर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। मायावती, फारूक अब्दुल्ला, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक नाकामी की वजह से नूंह की हिंसा अन्य जगहों पर फैली। बता दें कि नूंह हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हिंसा के दोषियों को उनकी सरकार बख्शेगी नहीं।

Nuh Violence

नूंह हिंसा पर विपक्ष के निशाने पर खट्टर सरकार।

हरियाणा हिंसा की आंच की तपिश दिल्ली में भी महसूस की जा रही है। नूंह हिंसा के खिलाफ बजरंग दल एवं विहिप ने बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन करना शुरू किया। ब्रह्मपुरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस सतर्क है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

End of Feed