राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र की शुरुआत, VB-G RAM G पर विपक्ष का हंगामा

संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश के लगभग 95 करोड़ नागरिकों को अब सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त हो रहे हैं। राष्ट्रपति ने क्या-क्या कहा जानिए--

President Murmu Address in Parliament: बुधवार को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीबी-जी राम जी अधिनियम का जिक्र करने पर विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया और कानून को वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगाए। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G Act) 125 दिनों के काम की गारंटी प्रदान करेगा और भ्रष्टाचार और गबन को भी रोकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

President Murmu

संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण

VB-G RAM G का विरोध

जहां एक ओर राष्ट्रपति द्वारा VB-G RAM G अधिनियम का जिक्र करने पर सत्ता पक्ष ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया, वहीं विपक्षी सदस्यों ने कानून को वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगाए। विपक्ष द्वारा "वापस लो" जैसे नारे लगाने पर राष्ट्रपति मुर्मू अपने संबोधन के दौरान थोड़ा रुकीं। यह अधिनियम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) का स्थान लेने वाला है। विपक्षी दल वीबी-जी राम जी अधिनियम को वापस लेने और MNREGA को उसके मूल स्वरूप में काम के अधिकार और पंचायतों के अधिकार को बरकरार रखते हुए एक अधिकार-आधारित कानून के रूप में बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

End of Feed