अविश्वास से भरा हुआ है विपक्ष, यही दिखाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, बोले पीएम मोदी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 8, 2023, 12:25 PM IST

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होनी है। विपक्ष की ओर से इस चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर सकते हैं।

Opposition Vs Modi Govt: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस यानी ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि विपक्ष खुद अविश्वास से भरा हुआ है, इसलिए वह संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। बैठक में मौजूद भाजपा के एक सांसद के मुताबिक मोदी ने कहा कि विपक्ष अविश्वास से भरा हुआ है और इसे दिखाने के लिए वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।

केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होनी है। विपक्ष की ओर से इस चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मोदी ने विपक्षी गठबंधन को घमंडिया करार दिया और दिल्ली सेवा विधेयक पर मतदान में सेमीफाइनल जीत के लिए पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी। सूत्रों ने कहा कि मोदी ने कहा कि कुछ विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में मतदान को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल बताया था।

End of Feed