विपक्ष पर बरसे PM: उनका लक्ष्य हमारी सरकार गिराना, हमारा लक्ष्य देश का उज्ज्वल भविष्य बनाना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 19, 2023, 11:49 AM IST

PM Modi in BJP Meeting: संसद में हंगामे के बीच बीजेपी सांसदों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया का लक्ष्य हमारी सरकार गिराना है। उन्होंने क्या-क्या कहा जानिए।

PM Modi: संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर संसद में लगातार चल रहे हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा सांसदों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सरकार को गिराना है। पीएम मोदी ने संसद सुरक्षा में सेंध जितना खतरनाक विपक्षी दलों के रवैये को भी बताया। उन्होंने कहा कि इसकी सभी दलों को निंदा करनी चाहिए न कि इस पर राजनीति की जानी चाहिए।

PM Modi

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

बीजेपी सांसदों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया का लक्ष्य हमारी सरकार गिराना है, हमारी सरकार का लक्ष्य देश का उज्ज्वल भविष्य बनाना है। विपक्ष का आचरण यह सुनिश्चित करेगा कि 2024 के चुनाव में उसका संख्या बल गिरेगा, भाजपा का संख्या बल बढ़ेगा।

End of Feed