'वन नेशन, वन इलेक्शन' में विपक्ष को दिखा 'हिडेन एजेंडा', पूर्व राष्ट्रपति की अगुवाई वाली समिति के साथ हुई बैठक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 07:28 PM IST

One Nation One Election : टीएमसी नेता एवं सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि 'हमने वन नेशन, वन इलेक्शन के विचार का विरोध किया। हमारा मानना है कि हमारी संसदीय लोकतंत्र को बदलने के लिए यह एक हिडेन एजेंडा है।

One Nation One Election : 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर गठित उच्च स्तरीय समिति के चेयरमैन एवं पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मंगलवार को बैठक हुई। विपक्षी दलों के नेताओं ने समिति के समक्ष 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर अपने विचार साझा किए। टीएमसी नेता एवं सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि 'हमने वन नेशन, वन इलेक्शन के विचार का विरोध किया। हमारा मानना है कि हमारी संसदीय लोकतंत्र को बदलने के लिए यह एक हिडेन एजेंडा है। इसके जरिए भविष्य में देश को एक तानाशाही अथवा प्रेसिडेंशियल जैसा कि अमेरिका में होता है, लोकतंत्र को वैसी चुनाव व्यवस्था में बदला जा सकता है।'

Ramnath Kovind

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

येचुरी, बसु से भी मिले कोविंद

कोविंद ने माकपा नेता सीताराम येचुरी, राज्यसभा के पूर्व सांसद निलोत्पल बसु सहित राजनीतिक दलों के अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन सभी नेताओं ने देश में एक साथ चुनाव कराने पर अपने विचार साझा किए।

End of Feed