Video: मनोहर कहानियां सुना रहा पाक, कम से कम 15 विमान..., 'आतंकिस्तान' के झूठे दावों का IAF चीफ ने उधेड़ी बखिया

ऑपेरशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान झूठे दावे करता आया है। पड़ोसी मुल्क के झूठे दावों का भारतीय वायु सेना चीफ ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने मेरे 15 जेट मार गिराए हैं, तो उन्हें सोचने दीजिए। मुझे उम्मीद है कि उन्हें इस बात का यकीन हो गया होगा, और जब वे दोबारा लड़ने आएंगे तो मेरे बेड़े में 15 कम विमान होंगे।

भारतीय वायुसेना (IAF) चीफ अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारत के पराक्रम का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया।

india pakistan news  (1)

भारतीय वायु सेना चीफ ने पाकिस्तान के झूठे दावों की खोली पोल।(फोटो सोर्स: PTI)

दरअसल, पाकिस्तान दावा करता आया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने राफेल जैसे फाइटर जेट मार गिराए। हालांकि, दुनिया के सामने वो कोई सबूत दिखा नहीं पाया।

End of Feed