'पाकिस्तान मुर्दाबाद... भारत जिंदाबाद...' Operation Sindoor के बाद AIMIM चीफ ओवैसी ने दुश्मन देश को लताड़ा

Operation Sindoor: असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। । ओवैसी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह जोर-जोर से पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे है।

Operation Sindoor: एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर, सरकार और सेना को देश के राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है। ओवैसी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह जोर-जोर से पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे है।

Operation Sindoor

पाकिस्तान मुर्दाबाद... भारत जिंदाबाद- ओवैसी

अब कभी ना हो दूसरा पहलगाम- ओवैसी

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर भारतीय रक्षा बलों के ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत किया था। ओवैसी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा था कि मैं पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमारे रक्षा बलों द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए कि अब कभी दूसरा पहलगाम नहीं हो।

End of Feed