LIVE

Mock Drill Today in India LIVE: देशभर में मॉक ड्रिल का दौर, नई दिल्ली का पूरा इलाका होगा ब्लैकआउट

अमित कुमार मंडलUpdated May 7, 2025, 22:00 IST
Mock Drill Today in India LIVE: देशभर में मॉक ड्रिल का दौर, नई दिल्ली का पूरा इलाका होगा ब्लैकआउट

Mock Drill Today in India LIVE: देशभर में मॉक ड्रिल का दौर, नई दिल्ली का पूरा इलाका होगा ब्लैकआउट

  • भारत ने आतंकियों को सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान और पीओके में किया मिसाइल हमला
  • पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच आज देश भर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल
  • गृह मंत्रालय के निर्देश पर 244 सिविल डिफेंस जिलों में आज राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल होगा

MAY 07, 2025 22:00 IST

भुज में मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट

MAY 07, 2025 21:59 IST

प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए देश भर में हुई ‘मॉक ड्रिल'

राष्ट्रव्यापी ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत बुधवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हवाई हमलों, आग लगने की आपात स्थिति और खोज एवं बचाव कार्यों जैसे कई परिदृश्यों का अनुकरण करने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ की गई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘मॉक ड्रिल’ का निर्देश जारी किया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ‘नए और जटिल खतरे’ सामने आए हैं, जिसके बाद मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए।
दिल्ली में कई स्थानों पर पीसीआर वैन और दमकल की गाड़ियां तैनात की गई थीं जबकि सुरक्षा कर्मियों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया था।
MAY 07, 2025 21:45 IST

अगरतला में भी हुआ मॉक ड्रिल

MAY 07, 2025 21:19 IST

बेंगलुरु में ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

अधिकारियों ने बुधवार को गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
यह ड्रिल एमएचए द्वारा आदेशित राष्ट्रव्यापी तैयारी अभ्यास का हिस्सा थी। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर दोपहर 3.48 बजे सायरन बजने के तुरंत बाद नागरिक सुरक्षा कर्मी, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं हरकत में आ गईं। इस ड्रिल में आग लगने की स्थिति में बचाव अभियान, मलबे के नीचे से लोगों को निकालना, ऊंची इमारतों से लोगों को निकालना और चिकित्सा आपातकालीन सेवाएं प्रदान करना शामिल था। यह ड्रिल करीब आधे घंटे तक चली।
MAY 07, 2025 21:09 IST

बिहार: पटना में ब्लैकआउट

MAY 07, 2025 20:51 IST

मॉक ड्रिल : ‘ब्लैकआउट' का सायरन बजते ही 12 मिनट के लिए थम गया इंदौर

इंदौर में बुधवार को 'मॉक ड्रिल' के दौरान घड़ी ने जैसे ही शाम के 7:30 बजाए, लोगों ने 'ब्लैकआउट' के अभ्यास के तहत अपने घरों, प्रतिष्ठानों और वाहनों की बत्तियां बुझा दीं जिससे मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला यह शहर अगले 12 मिनट के लिए अंधेरे में डूबने कारण थम गया। आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत स्थानीय प्रशासन ने शाम के 07:30 बजे 'ब्लैकआउट' का सायरन बजाया जिसके बाद लोगों ने बत्तियां बुझा दीं। शाम के 07:42 बजे दोबारा सायरन बजते ही लोगों ने बत्तियां फिर जला दीं। चश्मदीदों ने बताया कि 'ब्लैकआउट' की 12 मिनट की अवधि के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक कर बत्तियां बुझा दीं। 'ब्लैकआउट' के दौरान बड़ी तादाद में लोग शहर की हृदयस्थली राजबाड़ा पहुंच गए और उन्होंने 'भारत माता की जय' और वन्दे मातरम जैसे नारे लगाए।
MAY 07, 2025 20:42 IST

पंजाब के बठिंडा में हुई मॉक ड्रिल

MAY 07, 2025 20:36 IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला में ब्लैकआउट

MAY 07, 2025 19:32 IST

नोएडा : मॉक ड्रिल में हवाई हमले से निपटने के सिखाए गए गुर, कमांडो ने संभाला मोर्चा

Mock Drill in Noida: पाकिस्तान में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकियों के ठिकाने नष्ट किए जाने के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार को बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुआ। जिले के तीनों प्रमुख जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक साथ मॉक ड्रिल की गई, जिसमें पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, मेडिकल टीम और अन्य आपातकालीन एजेंसियां सक्रिय रहीं। अभ्यास के दौरान मॉल, हाईराइज इमारतों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों और अस्पतालों जैसी संवेदनशील जगहों को टारगेट किया गया। गौर सिटी मॉल, बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन, एलजी और हेयर कंपनी सहित कई प्रमुख स्थलों पर सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एनटीपीसी दादरी में विशेष अभ्यास हुआ, जहां जिलाधिकारी मनीष कुमार और अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सूरजपुर पुलिस लाइन में पुरुष और महिला कमांडो टीमों ने हथियारों और रणनीतियों के साथ लाइव एक्शन मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। इस दौरान डीसीपी यमुना प्रसाद, डीसीपी मुख्यालय रवि शंकर निम और एसीपी ट्विंकल जैन भी मौजूद रहे।
MAY 07, 2025 19:27 IST

मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल

MAY 07, 2025 19:12 IST

पंजाब में कई स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

अधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी मेगा सिविल डिफेंस अभ्यास के तहत पंजाब में कई स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। फिरोजपुर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, पठानकोट, बरनाला और मोहाली में आपातकालीन हालात, जैसे आग लगने की स्थिति और बचाव कार्यों को दिखाते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभरे नए और जटिल खतरों के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन करने को कहा था। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक समय की स्थितियों में आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावकारिता का मूल्यांकन और उसे बढ़ाना था।
MAY 07, 2025 18:33 IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मॉक ड्रिल

MAY 07, 2025 18:17 IST

हैदराबाद में मॉक ड्रिल का आयोजन

बचावकर्मियों ने बुधवार को हैदराबाद में चार स्थानों पर पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और आपदा प्रतिक्रिया बलों को शामिल करते हुए नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल में लोगों को निकाला और घायलों को स्थानांतरित किया। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। यह मॉक ड्रिल सिकंदराबाद, गोलकुंडा, कंचन बाग और नचाराम एनएफसी क्षेत्र में किया गया। ड्रिल की शुरुआत का संकेत देते हुए आउटर रिंग रोड के भीतर शाम 4 बजे सायरन बजाए गए। नागरिकों को घर के अंदर रहने, आश्रय लेने और छिपने का निर्देश दिया गया।
MAY 07, 2025 18:11 IST

तमिलनाडु- TNDRF की टीम चेन्नई बंदरगाह पर पहुंची। चेन्नई बंदरगाह में मॉक ड्रिल से पहले कमांडर ब्रीफिंग के दृश्य।

MAY 07, 2025 18:10 IST

गांधीनगर में मॉक ड्रिल

MAY 07, 2025 18:09 IST

गोवा के पणजी में हुआ मॉक ड्रिल

MAY 07, 2025 17:50 IST

देहरादून में मॉक ड्रिल

MAY 07, 2025 17:48 IST

मुंबई में मॉक ड्रिल का आयोजन

MAY 07, 2025 17:47 IST

सूरत शहर में तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल

सूरत शहर में तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। डुमस रोड स्थित आईबीएन इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अलावा हजीरा एनटीपीसी कंपनी और सचिन जीआईडीसी में कलर टेक्स मिल में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। भारत-पाक युद्ध की स्थिति के बीच विशेष मॉक ड्रिल हुआ। ऑपरेशन अध्ययन के तहत मॉक ड्रिल किया गया। सबसे पहले शहर में सायरन बजा, फिर मॉक ड्रिल शुरू हुई। सूरत सिटी पुलिस सीआईएसएफ कर्मियों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों और एनडीआरएफ टीम के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
MAY 07, 2025 17:46 IST

नई दिल्ली का पूरा इलाका ब्लैकआउट किया जाएगा

नई दिल्ली का पूरा इलाका अंधेरा होते ही ब्लैकआउट किया जाएगा। पीएम हाउस और प्रेसिडेंट हाउस छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके की लाइट्स बंद की जाएगी। इसमें स्ट्रीट लाइट्स भी शामिल है। 15 मिनट से 20 मिनट तक ब्लैक आउट किया जाएगा। इंडिया गेट, विजय चौक, कर्तव्य पथ पर ब्लैक आउट किया जाएगा।

संबंधित खबरें