Operation Sheesh Mahal: भावना किशोर के बाद वापस आए मृत्युंजय और परमिंदर, सुनिए जेल में टॉर्चर की पूरी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 09:56 PM IST

Operation Sheesh Mahal: टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचे कैमरामैन मृत्युंजय और ड्राइवर परमिंदर ने बताया कि जब उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया तो उन्हें डर लग रहा था। उन्होंने बताया, पुलिस का उन दोनों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं था। उनहेंने बताया, हम लोगों ने पहले दिन सूखी रोटी खाई।

Operation Sheesh Mahal: पिछले दिनों Punjab में कार्यक्रम को कवर करने गई टाइम्स नाउ नवभारत की टीम को पंजाब पुलिस ने झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मामले में Punjab-Haryana High Court ने 'नवभारत' की टीम को Interim Bail दे दी है। इसी कड़ी में आज कैमरामैन मृत्युंजय और ड्राइवर परमिंदर भी आ गए हैं। इससे पहले मंगलवार को हमारी साथी रिपोर्टर भावना किशोर भी वापस आ गई थीं। उन्होंने अपने ऊपर हुए टॉर्चर की कहानी बंया की है।

इसके बाद आज टाइम्स नाऊ नवभारत के दफ्तर पहुंचे कैमरामैन मृत्युंजय और ड्राइवर परमिंदर ने भी इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई और जेल में पुलिस द्वारा किए गए टॉर्चर की कहानी बयां की है। कैमरामैन मृत्युंजय ने बताया, उन्हें और उनके साथी ड्राइवर परमिंदर को टॉयलेट के पास सुलाया गया। इतना ही नहीं उनसे एफआईआर पर जबरन साइन भी करवाए गए।

End of Feed