Operation Regime Change: Times Now नवभारत के खुलासे पर मचा सियासी घमासान, 'धुरंधर' में भिड़े पक्ष-विपक्ष के नेता

टाइम्स नाउ नवभारत के मैनेजिंग एडिटर अमीश देवगन ने अपने खास कार्यक्रम धुरंधर में देशविरोधी ताकतों का पर्दाफाश करते हुए 'ऑपरेशन रिजीम चेंज' को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। इन खुलासों पर 'धुरंधर' में बहस के दौरान सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। देखिए, Times Now नवभारत पर रिजीम चेंज को लेकर किसने क्या कहा...

टाइम्स नाउ नवभारत के खास कार्यक्रम 'धुरंधर' में मैनेजिंग एडिटर अमीश देवगन ने 'ऑपरेशन रिजीम चेंज' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इस स्टिंग ऑपरेशन और खुलासे ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इसमें कई चेहरे बेनकाब हुए जो नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने और अराजकता फैलाने की बात करते दिखे। कार्यक्रम के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेताओं और सांसदों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।देखिए, Times Now नवभारत पर रिजीम चेंज को लेकर किसने क्या कहा...

Operation Regime Change

ऑपरेशन रिजीम चेंज पर खुलासे से मचा हड़कंप।

बहस के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने देश में सत्ता परिवर्तन की कोशिश को एक गहरी साजिश करार दिया। कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब वे लोकतांत्रिक तरीकों से सत्ता हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो अब देश में अराजकता फैलाने का षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी के समय की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि आज उन्हीं के वंशज भारत में फिर वैसी ही स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

End of Feed