Operation Ajay: इजराइल से दिल्ली लाए गए 212 भारतीय, 'ऑपरेशन अजय' के तहत आई पहली चार्टर फ्लाइट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 13, 2023, 07:23 AM IST

Operation Ajay: हमास और इजराइल में जारी युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों वापस लाने वाली पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंच गई है। 'ऑपरेशन अजय' के तहत दिल्ली पहुंची फ्लाइट में 212 भारतीय यात्री हैं।

Operation Ajay: हमास और इजराइल में जारी युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए पहली चार्टर फ्लाइट शुक्रवार सुबह नई दिल्ली पहुंच गई। फ्लाइट 'ऑपरेशन अजय' के तहत 212 भारतीय यात्रियों को लेकर गुरुवार रात इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों का चयन 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर किया गया। गुरुवार की रात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स यानी ट्विटर पर इजराइल से आने वाले भारतीयों की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा- ऑपरेशन अजय चल रहा है। विमान में 212 नागरिक सवार हैं जो नई दिल्ली जा रहे हैं। सरकार ने इजराइल में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए बुधवार को 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया। जहां आतंकवादी समूह हमास के साथ भीषण लड़ाई चल रही है।

Operation Ajay

ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से वतन लाए गए भारतीय

एस जयशंकर ने एक्स पर घोषणा की कि हमारे जो नागरिक इजरायल से वापस आना चाहते हैं, उनकी वापसी की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया। विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। सरकार विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

End of Feed