'PoJK को वापस लेने का दम सिर्फ PM मोदी में...', केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कर दिया बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर को भारत में फिर से शामिल करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के रुख को दोहराया। उन्होंने दावा किया कि पीओजेके को वापस लेने की क्षमता महज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) को भारत में फिर से शामिल करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के रुख को दोहराया। उन्होंने दावा किया कि पीओजेके को वापस लेने की क्षमता महज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है।

Jitendra Singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीओजेके (PoJK) पर खुलकर बात की। इस दौरान, उन्होंने भारतीय संसद में 1994 में सर्वसम्मति से पारित एक प्रस्ताव का भी जिक्र किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे क्षेत्र को भारत का अभिन्न अंग घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी उस प्रस्ताव का समर्थन किया था।

End of Feed