'एक देश, एक चुनाव' पर बड़ा अपडेट, 2029 के आम चुनाव तक पूरे देश में लागू करने का रोडमैप, पढ़ें- पूरी जानकारी

Parliamentary Joint Committee ONOE: 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर बड़ा अपडेट! संसदीय समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी का दावा- 2029 तक पूरे देश में लागू करने की तैयारी, 99% हितधारकों ने किया समर्थन।

One Nation One Election 2026: देश में बार-बार होने वाले चुनावों के सिलसिले को थामने और 'एक देश, एक चुनाव'के बड़े चुनावी सुधार को अमलीजामा पहनाने के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है। समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता पी.पी. चौधरी ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि समिति एक ऐसी प्रभावी और सर्वमान्य व्यवस्था तैयार करने पर काम कर रही है, जिससे इस ऐतिहासिक सुधार को वर्ष 2029 के आम चुनाव तक पूरे देश में पूरी तरह से लागू किया जा सके।

'एक देश, एक चुनाव' पर बड़ा अपडेट, 2029 के आम चुनाव तक पूरे देश में लागू करने का रोडमैप, पढ़ें- पूरी जानकारी

'एक देश, एक चुनाव' पर बड़ा अपडेट, 2029 के आम चुनाव तक पूरे देश में लागू करने का रोडमैप, पढ़ें- पूरी जानकारी

गोवा में आयोजित समिति की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक के इतर पत्रकारों से बात करते हुए राजस्थान के पाली से सांसद पी.पी. चौधरी ने दावा किया कि अब तक देश के विभिन्न राज्यों में जिन नागरिक संस्थाओं और हितधारकों (Stakeholders) से परामर्श किया गया है, उनमें से लगभग 99 प्रतिशत ने इस दूरगामी प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया है।

End of Feed