Gurugram Building Collapse: गुरुग्राम की इमारत गिरने की घटना में एक की मौत हो गई है। मलबे में 3 लोगों के दबे होने की आशंका है। पहले एक मजदूर को मलबे से बचाया गया। डीसी निशांत यादव ने कहा कि मलबे में कुल 4 लोग फंसे हुए थे। जबकि 2 को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं एक शव भी निकाल लिया गया है। एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज 1 में इमारत गिरी
Gurugram | It was an old building that was being demolished since Sept 26. It was a 3-floor high building of which… t.co/nX2ckTQnp7
— ANI (@ANI) Oct 3, 2022
इमारत को तोड़ने का काम था जारी
बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी होने के साथ ही जर्जर भी हो चुकी थी, इसलिए इसे तोड़ने का काम जारी था। आज जब हादसा हुआ तो इसे गिराने का ही काम चल रहा था। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने कहा कि यह एक पुरानी इमारत थी जिसे 26 सितंबर से तोड़ा जा रहा था। तीन मंजिल की इमारत की दो मंजिलों को गिरा दिया गया था और बाकी हिस्सा गिर गया था जिसके नीचे तीन मजदूर फंस गए थे। इसके अलावा, गुरुग्राम सेक्टर-29 से बचाव और राहत कार्य के लिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
आपको बता दें कि हरियाणा की अंबाला सिटी के पिपली बाजार में शुक्रवार रात अचानक 70 साल से ज्यादा पुरानी बिल्डिंग गिर गई थी। पिछले कई दिनों से मजदूर बिल्डिंग को तोड़ भी रहे थे। गनीमत ये रही कि इमारत के आसपास कोई मौजूद नहीं था वरना जानमाल का नुकसान हो सकता है।
