'जो एक बार दोस्त बनता है, वो हमेशा रहता है दोस्त'...जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा को याद आए पीएम मोदी

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा कुछ वर्ष पहले मतभेदों के चलते बीजेपी से अलग हो चुके थे। वह कई बार पीएम मोदी की खुली आलोचना भी कर चुके थे। बीजेपी में वह हाशिये पर जा चुके थे और तब उन्हें टीएमसी ने आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया।

Shatrughan Sinha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें देश-विदेश से बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस बीच पीएम मोदी को एक ऐसे शख्स ने याद किया जो कुछ साल पहले मतभेदों के कारण बीजेपी से अलग हो चुका है। हम बात कर रहे हैं पूर्व बीजेपी नेता व मौजूदा टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट कर पीएम मोदी को याद किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस तस्वीर के साथ लिखा-'जो एक बार दोस्त बनता है, वो हमेशा दोस्त रहता है'।

Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को किया याद (@ShatruganSinha)

मतभेदों के चलते बीजेपी से अलग हुए शत्रुघ्न

शत्रुघ्न के इस ट्वीट ने सभा का ध्यान खींचा है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा कुछ वर्ष पहले मतभेदों के चलते बीजेपी से अलग हो चुके थे। वह कई बार पीएम मोदी की खुली आलोचना भी कर चुके थे। बीजेपी में वह हाशिये पर जा चुके थे और ऐसे वक्त पर ममता बनर्जी ने उनका साथ दिया। उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया और शत्रुघ्न यहां से टीएमसी सांसद बने। आज की तारीख में कांग्रेस के बाद टीएमसी ही बीजेपी की सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी है। प. बंगाल ने बीजेपी के रथ को आगे नहीं बढ़ने दिया है।

End of Feed