आखिर किस शर्त पर थलापति को मिला कांग्रेस से समर्थन, अब तमिलनाडु में बनेगी विजय की सरकार

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विजय को समर्थन करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी।

Tamilnadu : कांग्रेस ने बुधवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) को तमिलनाडु में नई सरकार गठन के लिए समर्थन देने की घोषणा की। टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व से समर्थन का आग्रह किया था, जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का निर्देश दिया था। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विजय को समर्थन करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी।

Thalapati Vijay

टीवीके प्रमुख थलापति विजय।

टीवीके को अगली सरकार बनाने के लिए चुना है-चोडानकर

कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'टीवीके के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन का अनुरोध किया है। तमिलनाडु की जनता, विशेषकर युवाओं ने संवैधानिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाली धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार के लिए स्पष्ट, सशक्त और भारी बहुमत से अपना मत व्यक्त किया है। उन्होंने विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु टीवीके को अगली सरकार बनाने के लिए चुना है।'

End of Feed