अर्थव्यवस्था की हालत पर महुआ मोइत्रा ने मोदी सरकार से पूछा- अब 'असली पप्पू' कौन है

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2022, 11:56 PM IST

देश की अर्थव्यवस्था पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने चुटकी लेते हुए मोदी सरकार से पूछा औद्योगिक उत्पादन चार प्रतिशत गिर गया जो 26 महीनों के न्यूनतम स्तर पर है, विदेशी मुद्रा भंडार में एक साल के भीतर 72 अरब डॉलर की कमी आई है, नौ वर्षों में लाखों लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी। अब 'असली पप्पू' कौन है

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने आर्थिक संकेतकों और अर्थव्यवस्था को संभालने के सरकार के तौर-तरीकों को लेकर मंगलवार को उस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अब ‘असली पप्पू’ कौन है। लोकसभा में 2022-23 के लिये अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच और 2019-20 के लिए अनुदान की अतिरिक्त मांगों पर सोमवार को अधूरी रही चर्चा को आगे बढ़ाते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि किसी को नीचा दिखाने के लिए ‘पप्पू’ शब्दावली का इस्तेमाल किया गया। आंकड़ों के जरिये पता चलता है कि ‘असली पप्पू’ कौन है?

Mahua Moitra

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि अक्टूबर महीने में औद्योगिक उत्पादन चार प्रतिशत गिर गया जो 26 महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में एक साल के भीतर 72 अरब डॉलर की कमी आई है। उन्होंने कहा कि विदेश राज्य मंत्री ने सदन में बताया कि पिछले नौ वर्षों में लाखों लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी। मोइत्रा ने कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है कि लोग नागरिकता छोड़ रहे हैं।

End of Feed