'छह दशक तक राज करने वाली कांग्रेस ने आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़ा था', बिरसा मुंडा जयंती पर बोले PM मोदी

Bhagwan Birsa Munda 150th Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में 9,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी के 60 साल के शासन में आदिवासियों को अपने हाल पर छोड़ दिया।

Bhagwan Birsa Munda 150th Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में 9,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी के 60 साल के शासन में आदिवासियों को अपने हाल पर छोड़ दिया।

PM Modi in Gujarat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस का ये अवसर हमें उस अन्याय को भी याद करने का अवसर देता है, जो हमारे करोड़ों आदिवासी भाई-बहनों के साथ किया गया है। देश में छह दशक तक राज करने वाली कांग्रेस ने आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हम हमेशा इस संकल्प को लेकर चलें कि हम आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करेंगे, उन तक विकास का लाभ पहुंचाएंगे।

End of Feed