Rs 500 करोड़ मानहानि केस : बघेल बोले-हिमंता को देंगे जवाब, साहस है तो समिति गठित करें

बोंगाईगांव में एक आधिकारिक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि मेरे पास 12,000 बीघा (3,960 एकड़ से अधिक) बेनामी जमीन है। मैंने अदालत में मुकदमा दायर किया है ताकि वे अदालत के समक्ष ही सूची प्रस्तुत कर सकें।'

Bhupesh Baghel: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा 500 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराए जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। बघेल ने मंगलवार को हा कि अपने और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज कराए गए इस केस का वह जवाब देंगे। बघेल ने कहा कि असम के सीएम को पहले यह बताना चाहिए कि 12,000 बीघा जमीन पर अतिक्रमण हुआ है कि नहीं? यही सवाल गौरव गोगोई ने उठाया है। सीएम को केस दर्ज कराने की बजाय एक समिति गठित कर संपत्ति की जांच करानी चाहिए थी। सरमा में यदि साहस है तो उन्हें समिति गठित करनी चाहिए। फिलहाल, हम मानहानि के मामले का जवाब देंगे।

Bhupesh Baghel

हिमंता बिस्वा सरमा ने किया है मानहानि का केस।

हिमंता परिवार पर भूमि कब्जाने का आरोप

असम के मुख्यमंत्री ने उनके व उनके परिवार के खिलाफ 'भूमि कब्जाने' के आरोप लगाने को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई पर हाल में एक प्रेस वार्ता के दौरान 'झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक आरोप' लगाने का इल्जाम लगाया, जिसके कारण उनके खिलाफ कानूनी मुकदमा दायर किया गया। बोंगाईगांव में एक आधिकारिक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि मेरे पास 12,000 बीघा (3,960 एकड़ से अधिक) बेनामी जमीन है। मैंने अदालत में मुकदमा दायर किया है ताकि वे अदालत के समक्ष ही सूची प्रस्तुत कर सकें।'

End of Feed