कोलकाता में नए विधायकों की 'क्लास', सदन की मर्यादा और नियम सिखाने पहुंचे ओम बिरला; बोले-सिर्फ आलोचना नहीं, समाधान भी जरूरी

Bengal MLA Orientation: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि मौजूदा सदन में 181 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं, जो कि एक ऐतिहासिक बात है।

Bengal MLA Orientation: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधायी कामकाज और सदन की मर्यादा सिखाने के लिए कोलकाता में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Bengal MLA Orientation

बंगाल विधानसभा में बना नया इतिहास

लोकसभा सचिवालय की पहल पर आयोजित इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित करने के लिए खुद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोलकाता पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने विधायकों को लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों की याद दिलाई और राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में काम करने का मंत्र दिया।

End of Feed