Old Rajendra Nagar Incident: देश की राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट के चार सह-मालिकों को जमानत मिलेगी या नहीं? इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
ओल्ड राजेंद्र नगर केस
जमानत पर कब होगा फैसला?
चार सह-मालिकों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रखा है। हालांकि, 23 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा।
कब हुई थी गिरफ्तारी?
दिल्ली पुलिस ने 29 जुलाई को चारों सह मालिकों को गिरफ्तार किया था, जबकि 28 जुलाई को कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह की गिरफ्तारी हुई थी।
