...तो इस वजह से Odisha Train Tragedy बन गया बड़ा भयावह ट्रेन हादसा, समझिए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 4, 2023, 03:16 PM IST

Odisha Train Tragedy Latest Update in Hindi: इस बीच, रविवार (चार जून, 2023) को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और उन्हें हादसे के बाद की स्थिति, खासकर घायल यात्रियों के उपचार के बारे में जानकारी दी। पटनायक ने पीएम से कहा कि डॉक्टर, चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्र और अन्य स्वास्थ्य सेवा पेशेवर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।

Odisha Train Tragedy Latest Update in Hindi: ओडिशा में हुई रेल त्रासदी में रविवार (चार जून, 2023) तक कम से कम 288 लोगों की जान जा चुकी थी। यह इतनी बड़ी और भयावह दुर्घटना इसलिए बनी क्योंकि हादसे का शिकार सबसे बुरी तरह कोरोमंडल एक्सप्रेस हुई थी। रेलवे बोर्ड में ऑपरेशन और बिजनेस डेवलपमेंट की सदस्य जय वर्मा सिन्हा ने रविवार (चार जून, 2023) को पत्रकारों को बताया- मालगाड़ी बेपटरी नहीं हुई थी। चूंकि, गुड्स वाली ट्रेन में आइरन ओर (लोहा) था, लिहाजा नुकसान का अधिकतम असर कोरोमंडल एक्सप्रेस पर हुआ। यही वजह है कि अधिक संख्या में लोगों की मौतें हुईं और वे चोटिल हुए।

odisha train accident, odisha, odisha news

ओडिशा में हुए इस हादसे में कम से कम 288 लोगों की जान गई है।

उन्होंने आगे कहा, "बेपटरी हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां डाउन लाइन पर आ गई थीं, जिसके बाद वे यशवंतपुर एक्सप्रेस की आखिरी की दो बोगियों से टकरा गई थीं, जो कि उस समय वहां से 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर (डाउन लाइन से) रही थी।" दरअसल, ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार (दो जून, 2023) की शाम लगभग सात बजे हुए भीषण रेल हादसे में कम से कम 288 लोगों की मौत (रविवार सुबह तक के डेटा के मुताबिक) हो गई।

End of Feed