ऑटोमैटिक ब्रेक लगाने के अलावा ये काम भी करता है 'कवच', Odisha ट्रेन हादसे बाद चर्चा में आई इस टेक्नोलॉजी के बारे में जानें सबकुछ

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 4, 2023, 12:41 PM IST

Odisha Train Accident: कवच एकऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो ट्रेनों की भिडंत या ट्रैक पर किसी भी हादसे को होने से रोकता है। इस टेक्नोलॉजी को भारतीय रेलवे की रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) ने विकसित किया है।

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद 'कवच' की काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इस रूट पर अगर यह प्रणाली होती तो इस हादसे को रोका जा सकता था। हालांकि, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ किया है कि इस रेल हादसे का 'टक्कर रोधी प्रणाली कवच' से कोई लेना देना नहीं था।

Coromandel Express accident

उन्होंने कहा है कि ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। रविवार को उन्होंने पत्रकारों को इसके साथ बताया कि दुर्घटना के पीछे की वजह भी पता चल गई है। कवच से इसका कोई संबंध नहीं है। प्वॉइंट मशीन और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के चलते ऐसा हुआ है। ऐसे में हम आपको रेलवे की इस शानदान प्रणाली कवच के बारे में सबकुछ बताएंगे और जानेंगे कि ऑटोमैटिक ब्रेक लगाने के अलावा यह प्रणाली और क्या-क्या काम करती है।

End of Feed