Vande Bharat: गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन समारोह रद्द, ये है वजह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 3, 2023, 08:11 AM IST

Goa Mumbai Vande Bharat Express: ओडिशा के बालासोर में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर की वजह से मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया गया।

Goa Mumbai Vande Bharat Express: ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसे का असर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन पर पड़ा। इस समारोह को रद्द कर दिया गया। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को ओडिशा में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (03 जून 2023) सुबह वीडियो लिंक के जरिए गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे, जबकि समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था।

Goa-Mumbai Vande Bharat Express

गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह रद्द

अधिकारियों ने कहा कि रेल मंत्री ओडिशा में दुर्घटनास्थल पर गए हैं। इसलिए समारोह रद्द कर दिया गया। ओडिशा के बालासोर जिले के बहानगर में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और तीन अलग-अलग पटरियों पर मालगाड़ी के बीच तीन तरह की दुर्घटना में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 179 लोग घायल हो गए।

End of Feed