Odisha Train Accident: ट्रेन हादसे में एक पिता का इंकार कि 'बेटा' मर चुका है, घंटो बाद मुर्दाघर में मिला 'जिंदा', हैरान कर देगा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 07:47 PM IST

ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल ट्रेन हादसे (Coromandel Train Accident) के बाद वहां से एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां एक पिता का विश्वास था कि उसका बेटा इस हादसे में मर नहीं सकता और ऐसा ही हुआ भी, उनका बेटा लाशों के ढेर में जिंदा मिला है अब उसका इलाज हो रहा है।

ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) के बाद वहां कई मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही हैं और लोग लाशों के ढेर में अपनों को खोज रहे हैं, इस बीच एक पिता जिसका नाम हेलाराम मलिक है जो कोलकाता का रहने वाला है उसकी मार्मिक कहानी सामने आई है जिसका बेटा जो कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express Derail) में यात्रा कर रहा था और हादसे के बाद खबर आई कि उसकी मौत हो गई है, बेबस पिता बेटे 24 साल के बिस्वजीत मलिक को खोजने कोलकाता से बालासोर रवाना हो गया, लेकिन उसके मन के किसी कोने से ये आवाज आ रही थी कि उसका बेटा जिंदा है।

Odisha Train Accident Death

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद वहां कई मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही हैं

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद हेलाराम मलिक हादसे के तुरंत बाद अपने बेटे को ढूंढने के लिए बालासोर के लिए रवाना हो गए, वहां उन्हें उनका बेटा एक मुर्दाघर में मिला, दरअसल कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिस्वजीत मलिक नामक युवक के पिता हेलाराम मलिक ने ये मानने से इनकार कर दिया कि हादसे में उनके बेटे की जान चली गई है।

End of Feed