Odisha Train Accident: उड़ीसा ट्रेन हादसे के कारण 48 ट्रेनें रद्द, 39 हुई डायवर्ट; देखिए लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 3, 2023, 09:19 PM IST

Odisha Train Accident: भारतीय रेल के दो परिक्षेत्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चेन्नई-हावड़ा मेल, दरभंगा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस और तीन जून को अपनी यात्रा शुरु करने वाली कामख्या-एलटीटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे के बाद अभी तक उस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। जिसके कारण शनिवार को भी दर्जनों ट्रेनें कैंसिल हो गई है। साथ ही कई ट्रेनें डायवर्ट हो गई है। ओडिशा के बालेश्वर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद करीब 48 ट्रेनों को रद्द किया गया है, 39 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जबकि 10 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले रोक दिया गया है। हादसे के कारण प्रभावित ट्रेनों में ज्यादातर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व रेलवे परिक्षेत्र की हैं।

odisha train accident, train cancelled

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनें कैंसिल

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

भारतीय रेल के दो परिक्षेत्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चेन्नई-हावड़ा मेल, दरभंगा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस और तीन जून को अपनी यात्रा शुरु करने वाली कामख्या-एलटीटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। रेलवे ने चार जून को अपनी यात्रा शुरू करने वाली पटना-पुरी विशेष ट्रेन भी रद्द कर दी है। दक्षिण रेलवे ने तीन जून की रात 11 बजे मंगलोर से रवाना होने वाली मंगलोर-संतरागाछी विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चार जून को चेन्नई से सुबह सात बजे रवाना होने वाले डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस, चार जून को चेन्नई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - संतरागाछी एसी सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया है।

End of Feed