ओडिशा आत्मदाह मामला: आंतरिक जांच समिति ने छात्रा की शिकायत को नहीं किया था मान्य, आहत होकर उठाया कदम

अपराध शाखा की महिला एवं बाल अपराध शाखा (CAW And CW) फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की एकीकृत बीएड विभागाध्यक्ष समीरा कुमार साहू द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले में न्याय न मिलने के बाद छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत की जांच कर रही है।

Odisha Self-Immolation Case: ओडिशा के बालासोर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत की जांच कर रही ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने कहा है कि संस्थान की आंतरिक जांच समिति ने छात्रा की यौन उत्पीड़न की उसकी शिकायत को माना नहीं था। अपराध शाखा के महानिदेशक विनयतोष मिश्रा ने कहा कि उनके अधिकारियों को मामले में गवाहों के बयानों में विसंगतियां मिलीं। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, अपराध शाखा के महानिदेशक ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई की थी और एक आंतरिक जांच भी की गई थी। लेकिन जांच दल ने छात्रा की शिकायत को मान्य नहीं किया। इसके बाद छात्रा ने खुद को आग लगा ली थी।

Odisha student death

ओडिशा छात्रा आत्मदाह मामले की जांच जारी (PTI)

यौन उत्पीड़न के बाद छात्रा ने की आत्महत्या

अपराध शाखा की महिला एवं बाल अपराध शाखा (CAW And CW) फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की एकीकृत बीएड विभागाध्यक्ष समीरा कुमार साहू द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले में न्याय न मिलने के बाद छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत की जांच कर रही है। छात्रा ने 12 जुलाई को आत्मदाह कर लिया और 14 जुलाई की रात को उसकी मौत हो गई, जिससे राज्य में आक्रोश फैल गया। बालासोर जिला पुलिस से जांच का जिम्मा संभालने वाली अपराध शाखा ने 17 जुलाई को मामले की जांच शुरू की।

End of Feed