बंगाल की खाड़ी में 3 हफ्ते में तीसरे चक्रवात का खतरा, ओडिशा के सभी जिले अलर्ट पर, मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह

बंगाल की खाड़ी में संभावित तीसरे चक्रवात को देखते हुए ओडिशा के सभी जिले अलर्ट पर हैं। IMD के मुताबिक सिस्टम 17 नवंबर को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। पिछले तीन हफ्तों में तीसरी बार चक्रवात बनने की आशंका के बीच ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। खासतौर पर दक्षिणी और तटीय इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा के सभी जिले अलर्ट पर

ओडिशा के सभी जिले अलर्ट पर

मंत्री ने बताया कि अक्टूबर में चक्रवात अर्नब ने दक्षिणी जिलों में भारी तबाही मचाई थी, जबकि इसी महीने चक्रवात मुरासु के कारण भी कई इलाकों में बारिश हुई थी। इन दोनों के कारण हुई तबाही को देखते हुए सरकार इस बार पहले से ही एहतियाती कदम उठा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी संभावित चक्रवात के तट से टकराने यानी लैंडफॉल को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है।

End of Feed