ओडिशा के दो विधायकों पर गिरी गाज, BJD ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता; जानें कारण

ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) में गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फैसला सामने आया है। पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में दो मौजूदा विधायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

Odisha News: बीजू जनता दल (BJD) ने पार्टी अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए दो विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण दो विधायकों को पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबित किए गए विधायकों में केंद्रापड़ा जिले की पटकरा विधानसभा सीट से विधायक अरविंद मोहापात्रा और केओंझर जिले की चंपुआ विधानसभा सीट से विधायक सनातन महाकुड शामिल हैं।

BJD suspends MLAs

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप (ANI)

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि दोनों विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के कारण बीजू जनता दल से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। यह आदेश स्वयं पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक द्वारा हस्ताक्षरित है।

End of Feed