Odisha CM Video: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी पहुंचे अपने गांव, मां के हाथ से खाया खाना

Odisha CM Mohan Charan Majhi Viral Video: ओडिशा के मुख्यमंत्री बने मोहन माझी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, वो अपने पैतृक स्थान पर पहुंचे और अपनी मां के हाथों का खाना खाया जिसका वीडियो सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सीएम मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव रायकेला पहुंचे
  2. उनके स्वागत के लिए पहले से ही भीड़ उमड़ी हुई थी
  3. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अपनी मां के हाथों का खाना खाया

Odisha CM Mohan Charan Majhi Viral Video: मोहन माझी ने हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, बताते हैं बीजेपी ने उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उनको मौका दिया, वहीं माझी जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं और लोगों से घुलते मिलते हैं, सीएम माझी आज अपनी मां के पास पहुंचे और वहां पर खाना भी खाया।

cm mohan majhi mother viral video

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी

गौर हो कि ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सोमवार यानी 24 जून को केंदुझार जिले के अपने पैतृक गांव रायकेला पहुंचे जहां पर उनके स्वागत के लिए पहले से ही भीड़ उमड़ी हुई थी, लोग पहले से ही सड़कों पर स्वागत करने के लिए कतार लगाकर खड़े थे।

End of Feed