Odisha Bandh Today: ओडिशा के बालेश्वर में फरीर मोहन महाविद्यालय में एक छात्रा के आत्मदाह के मामले में सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस ने आज ओडिशा बंद का ऐलान किया है। जिसका 8 पार्टियों ने समर्थन किया है। ओडिशा बंद के तहत आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सब बंद रहेगा। जिसका असर स्कूल, महाविद्यालय, कोर्ट कचहरी, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, दुकान, बाजार आदि पर देखने को मिल सकता है। कांग्रेस ने लोगों से बंद में शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है।
आज ओडिशा बंद
बंद का समर्थन करने वाले प्रमुख दल
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि इस बंद को वामपंथी दलों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सहित आठ दलों का समर्थन प्राप्त है।
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – CPI(M)
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) – CPI(ML)
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट)
- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
- समाजवादी पार्टी
- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
बालासोर बंद का हुआ था आह्वान
ओडिशा के बालासोर में फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत के विरोध में बीजू जनता दल ने 16 जुलाई को बालासोर बंद बुलाया था। घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया। बीजेडी ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए और मुख्यमंत्री और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। बीजेडी द्वारा आहूत बंद के दौरान बाजार बंद रहे, स्कूल-कॉलेज बंद रहे और ज़्यादातर वाहन सड़कों से नदारद रहे। बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। इस दौरान पार्टी के झंडे लिए सैकड़ों बीजेडी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर जिले की प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया। बालासोर शहर के अलावा, बीजद कार्यकर्ता सुबह से ही जलेश्वर, बस्ता, सोरो, बलियापाल और भोगराई जैसी जगहों पर प्रदर्शन किया। बीजद नेता देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि आखिरकार खुद को आग लगाकर जान देने वाली छात्रा को न्याय न मिलने से लोग बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार इस घटना की न्यायिक जांच की घोषणा नहीं करती, तब तक पार्टी पूरे राज्य में आंदोलन जारी रखेगी।
