तमिलनाडु : 'जिसके पास होगा नंबर उसे ही मिलेगा सरकार बनाने का निमंत्रण', लोकभवन के सूत्रों ने बढ़ाया सस्पेंस

सरकार बनाने के लिए टीवीके को निमंत्रण देने में हो रही देरी पर राज्यपाल की आलोचना हो रही है। एक्टर विजय सरकार बनाने के लिए दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन उन्हें सरकार बनाने के लिए न्योता नहीं मिला है। बीते चार मई को आए चुनाव नतीजों में टीवीके को जबर्दस्त जीत हासिल हुई है।

TN govt formation: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर गतिरोध और सस्पेंस दोनों गहरा गया है। टीवीके चीफ विजय सरकार गठन के प्रयास में लगे हैं लेकिन अभी तक वह विधायकों की जरूरी संख्या नहीं जुटा पाए हैं। इस बीच रिपोर्टों में लोकभवन के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जिस किसी भी राजनीतिक दल के पास 118 विधायकों का समर्थन होगा, उसे सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। सूत्रों ने इस बात से इंकार किया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि संवैधानिक प्रारूपों के अनुरूप कदम उठाए जा रहे हैं।

Taminnadu

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस।

निमंत्रण में देरी करने पर राज्यपाल की आलोचना

दरअसल, सरकार बनाने के लिए टीवीके को निमंत्रण देने में हो रही देरी पर राज्यपाल की आलोचना हो रही है। एक्टर विजय सरकार बनाने के लिए दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन उन्हें सरकार बनाने के लिए न्योता नहीं मिला है। बीते चार मई को आए चुनाव नतीजों में टीवीके को जबर्दस्त जीत हासिल हुई है। विजय की पार्टी ने राज्य की दोनों बड़ी पार्टियों डीएमके एवं एआईएडीएमके को हराया है।

End of Feed