देश

NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रूबियो से की बात; ट्रंप बोले- लोगों को पहले से पता था कुछ होगा

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत नौ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को तबाह करने के को लेकर NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। अमेरिका की तरफ से आई शुरुआती प्रतिक्रिया में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इसके बारे में लोगों को अंदेशा था।

Image

डोभाल ने मार्को रूबियो से की बात

Operation Sindoor: बुधवार की सुबह पौने दो बजे के करीब रक्षा मंत्रालय के हवाले से आए एक प्रेस रिलीज से खबर हुई कि भारत ने पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला बोल दिया है। इसको लेकर NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत हुई।

डोभाल ने दी कार्रवाई की जानकारी

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 30 अप्रैल को मार्को रूबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से तनाव कम करने की अपील की थी। इसके साथ ही रूबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस आतंकवादी हमले की निंदा करने को भी कहा था।

ट्रंप ने कहा- लोगों को पता था कुछ होगा

उधर राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस स्ट्राइक के बारे में कहा कि इसका अंदेशा लोगों को पहले से था। पाकिस्तान में भारतीय हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हमें अभी इसके बारे में जानकारी मिली है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे (भारत-पाक) दशकों से लड़ रहे हैं। उम्मीद है कि यह जल्द खत्म हो जाएगा।

अमेरिका बनाए हुए है नजर

ऑपरेशन सिंदूर करने को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने ANI से कहा कि "हमें रिपोर्टों की जानकारी है। हालांकि, इस समय हमारे पास कोई आकलन नहीं है। हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।"

बुधवार के तड़के करीब डेढ़ बजे भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुए ये स्ट्राइक उन जगहों पर किए गए जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई थी और जहां से इन आतंकी हमलों को निर्देशित किया गया था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article