Swati Sachdeva: स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा ने 'मां' को लेकर किया 'अश्लील मजाक', सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Swati Sachdeva Joke on Mother: रणवीर अल्लाहबादिया के बाद, कॉमेडियन स्वाति सचदेवा को मां के उपर अश्लील मजाक के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Swati Sachdeva Vulgar Joke on Mother: स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा (Swati Sachdeva) का अपनी मां के बारे में किया गया एक अश्लील मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं बता दें कि स्वाति सचदेवा का अपनी मां द्वारा वाइब्रेटर खोजने के बारे में मजाक वायरल हो रहा है।

Swati Sachdeva Vulgar joke on mother

स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा

यू ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, को माता-पिता से जुड़े एक विवादास्पद मज़ाक के लिए भारी आलोचना का सामना करने के कुछ समय बाद, एक महिला कॉमेडियन ने माता-पिता पर मजाक करके इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

End of Feed