अयोध्या राम मंदिर में कोई नहीं VIP,अब नहीं लगेगा खास लोगों को चंदन या तिलक ना मिलेगा चरणामृत

Ayodhya Ram Mandir NO VIP Darshan: अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले सभी लोगों को एक समान माना जाएगा राम मंदिर ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है, साथ ही राम मंदिर अब भक्तों को चंदन या तिलक भी नहीं लगेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोई विशिष्ट व्यक्ति हो या अति विशिष्ट व्यक्ति मंदिर में चंदन या तिलक नहीं लगेगा
  • काफी दिनों से यह शिकायत थी कि सभी राम भक्तों के साथ समान व्यवहार नहीं हो रहा है
  • अब दर्शनार्थी पुजारी को पैसा देने के बजाय केवल दान पत्र में ही अर्पण कर सकेंगे

Ayodhya Ram Mandir Darshan Latest News: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था से जुड़े तीन अहम बदलाव किए गए हैं। अब कोई विशिष्ट व्यक्ति हो या अति विशिष्ट व्यक्ति, श्री राम मंदिर परिसर में उसको चंदन या तिलक नहीं लगाया जाएगा। दूसरा अब किसी को चरणामृत नहीं दिया जाएगा और तीसरा और सबसे अहम यह कि अब दर्शनार्थी पुजारी को पैसा देने के बजाय केवल दान पत्र में ही अर्पण कर सकेंगे।

Ayodhya Ram Mandir NO VIP Darshan

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले सभी लोगों को एक समान माना जाएगा

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में काफी दिनों से यह शिकायत श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पास आ रही थी कि सभी राम भक्तों के साथ समान व्यवहार नहीं हो रहा है। कुछ लोगों को विशिष्ट सुविधा मिल रही हैं। जैसे उन्हें चंदन का तिलक लगाया जा रहा है और चरणामृत दिया जा रहा है। इस व्यवस्था को ट्रस्ट ने समाप्त कर दिया है और अब किसी को विशिष्ट व्यक्ति नहीं माना जाएगा और सभी को एक समान माना जाएगा।

End of Feed