Lalu Yadav Attacks PM Modi: 2024 आम चुनाव की कवायद में पटना में हुई 15 विपक्षी दलों की बैठक के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) भी जोश में आ गए हैं। लालू ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आगे की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब बजरंग बली हमारे साथ हैं। लालू ने कहा कि इस बार बीजेपी और नरेंद्र मोदी का जाना तय है।
क्या-क्या कहा लालू ने पढ़ें (देखें वीडियो)
- अब हम फिट हो गए हैं और बढ़िया से भाजपा को फिट कर देना है। सब एक साथ है अब आगे की और तैयारियां होंगी।
- एक होकर रहना है. इस बार एक रहेंगे तो कोई ताकत नहीं जीत सकती।
- बजरंगबली इस बार भाजपा से नाराज हो गए हैं, अब हनुमान जी हम लोग के साथ हो गए हैं।
- हनुमान जी ने कर्नाटक में ऐसा गदा मारा कि राहुल की पार्टी जीत गई, हनुमान जी अब हमारी तरफ आ गए हैं।
- इस बार भाजपा का और मोदी का जाना तय है।
- देश टूट की कगार पर खड़ा है और नरेंद्र मोदी अमेरिका में चंदन की लकड़ी बांट रहे हैं।
- लालू यादव ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि राहुल जी अब शादी कर लीजिए, हमलोग बारात में चलेंगे।
पटना में 15 दलों की बैठक
बता दें कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक की मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने की है। बैठक में राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इस बैठक में कुल 15 दल शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद विपक्षी दलों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस ऐलान किया कि वे सभी मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कहा कि अगली बैठक शिमला में होगी। इसमें केंद्र सरकार की अध्यादेश नीति के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुहिम को भी समर्थन देने का फैसला लिया गया।
