'हम NDA गठबंधन में नहीं, क्योंकि एलायंस से...', TMC (M) चीफ वासन का बड़ा ऐलान

Tamil Maanila Congress (Moopanar): तमिल मानिला कांग्रेस TMC (M) के अध्यक्ष जी.के. वासन ने चेन्नई में पार्टी की आम परिषद की बैठक के बाद एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।

Tamil Maanila Congress (Moopanar): तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़े और अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच तमिल मानिला कांग्रेस (मूपनार) यानि TMC (M) के अध्यक्ष जी.के. वासन (GK Vasan) ने रविवार को एक बेहद महत्वपूर्ण राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि उनकी पार्टी फिलहाल भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि भाजपा और अन्नाद्रमुक (AIADMK) दोनों के साथ पार्टी के संबंध काफी दोस्ताना और मधुर हैं।

GK Vasan

तमिलनाडु में नया सियासी मोड़

चेन्नई में पार्टी की आम परिषद (General Council) की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए वासन ने कहा कि भविष्य में चुनावी गठबंधन क्या होगा, इसका फैसला सिर्फ चुनावों के वक्त ही लिया जाएगा। वर्तमान में पार्टी का पूरा ध्यान किसी गठबंधन के बजाय खुद को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर है।

End of Feed