World Air Quality Report: दिल्ली नहीं भारत का ये छोटा शहर है सबसे ज्यादा प्रदूषित, प्रदूषण में ये देश नंबर 1

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 15, 2023, 11:43 AM IST

2022 में शीर्ष पांच सबसे प्रदूषित देशों में चाड, इराक, पाकिस्तान, बहरीन और बांग्लादेश शामिल हैं। भारत आठवें नंबर पर है।

World Air Quality Report: भारत में प्रदूषण को लेकर आई एक रिपोर्ट खराब हालात की ओर इशारा कर रहे हैं। भारत की वायु गुणवत्ता विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित मानकों से सात गुना खराब है। पांचवीं वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट से पता चला कि नई दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित राजधानी शहर है, लेकिन यह भारत का सबसे प्रदूषित शहर नहीं है। 2022 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर राजस्थान का भिवाड़ी रहा।

Pollution in Delhi

दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित राजधानी शहर

लगभग सात गुना अधिक प्रदूषण

शहर में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 (पीएम2.5) का स्तर 92.7 था और सर्वे किए गए भारत के लगभग 60 प्रतिशत शहरों में डब्ल्यूएचओ मानकों के लगभग सात गुना प्रदूषण था। स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir द्वारा रिपोर्ट जारी की गई है, जिसने 131 देशों में 7,323 स्थानों पर 30,000 से अधिक वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों से डेटा एकत्र किया है।

End of Feed