होली के भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे की विशेष तैयारियां, विशेष होल्डिंग एरिया और टिकट व्यवस्था सहित कई खास इंतजाम

नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों पर अधिक भीड़ होने की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इन होल्डिंग एरिया में टिकट बुकिंग काउंटर भी स्थानांतरित कर दिए गए हैं ताकि यात्रियों को सहज अनुभव मिल सके।

Northern Railway Preparations For Holi: होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने व्यापक प्रबंधन योजनाएं लागू की हैं। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए कई विशेष उपाय किए गए हैं। मिनी कंट्रोल और विशेष ड्यूटी अधिकारी तैनात किए गए हैं। नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, गाजियाबाद और पानीपत स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूमों के माध्यम से ट्रेन संचालन और भीड़ नियंत्रण की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा, विशेष ड्यूटी अधिकारियों (एसडीओ) की तैनाती कर समन्वय को और मजबूत किया गया है। 9 मार्च 2025 तक दिल्ली मंडल से कुल 14 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें से 5 नई दिल्ली, 6 आनंद विहार, 2 दिल्ली जंक्शन और 1 सराय रोहिल्ला से चलाई गई हैं।

Train kashi

होली पर रेलवे का खास इंतजाम

विशेष होल्डिंग एरिया और टिकट व्यवस्था

नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों पर अधिक भीड़ होने की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इन होल्डिंग एरिया में टिकट बुकिंग काउंटर भी स्थानांतरित कर दिए गए हैं ताकि यात्रियों को सहज अनुभव मिल सके। बिना टिकट यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, जिससे अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके। मोबाइल टिकटिंग और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

End of Feed