Exclusive: 'केरल में 20 लाख दोहरे वोट हटाए गए', CM सतीशन बोले- माकपा या भाजपा किसी ने नहीं की शिकायत

VD Satheesan Exclusive Interview: केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में 'वोट चोरी' और मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि केरल में किसी भी राजनीतिक दल ने वोट चोरी की शिकायत नहीं की।

VD Satheesan Exclusive Interview: केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कांग्रेस के 'वोट चोरी' के मुद्दे पर गुरुवार को टाइम्स नाउ के साथ खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि केरल में 'वोट चोरी' या मतदाता सूची की गड़बड़ी की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई, क्योंकि राज्य में सभी राजनीतिक दल बूथ स्तर पर बहुत सतर्क रहते हैं।

VD Satheesan

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन

मुख्यमंत्री सतीशन ने टाइम्स नाउ के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब (Zakka Jacob) के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, ''माकपा, कांग्रेस और भाजपा समेत किसी भी राजनीतिक दल ने केरल में वोट चोरी का कोई आरोप नहीं लगाया। राज्य में लगभग 20 लाख दोहरे वोट हटाए गए।''

End of Feed