वंदे भारत स्लीपर में RAC नहीं, सिर्फ कन्फर्म टिकट! कितना होगा किराया, क्या है रूट और टाइमिंग? पूरी जानकारी आई सामने

रेलवे मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दो नई वंदे भारत स्लीपर सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। इन ट्रेनों की खासियत सिर्फ तेज रफ्तार और रात में सफर की सुविधा नहीं, बल्कि इनका किराया और टिकट बुकिंग का अलग नियम भी है। इस ट्रेन में RAC टिकट की सुविधा नहीं होगी।

Vande Bharat Sleeper : लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूप में एक नया विकल्प मिलने जा रहा है। रेलवे मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दो नई वंदे भारत स्लीपर सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। इन ट्रेनों की खासियत सिर्फ तेज रफ्तार और रात में सफर की सुविधा नहीं, बल्कि इनका किराया और टिकट बुकिंग का अलग नियम भी है। इस ट्रेन में RAC टिकट की सुविधा नहीं होगी। यानी सीट कन्फर्म न होने पर यात्रियों को RAC के तहत बर्थ साझा करने का विकल्प नहीं मिलेगा। हालांकि, वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकता है, अगर पहले से कन्फर्म टिकट बुक कराने वाले यात्री अपना टिकट रद्द करते हैं।

train

वंदे भारत स्लीपर में सिर्फ कन्फर्म टिकट देने की तैयारी। तस्वीर-AI

कितना होगा किराया?

वंदे भारत स्लीपर का किराया प्रति यात्री प्रति किलोमीटर के आधार पर तय किया गया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग श्रेणियों के लिए किराया 2.40 रुपये से 3.80 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर के बीच रहेगा।

  • 3AC का किराया: 2.40 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर, GST अतिरिक्त।
  • 1,000 किलोमीटर का सफर: 3AC में करीब 2,400 रुपये, GST अतिरिक्त।
  • अलग-अलग श्रेणियों का किराया: संबंधित क्लास और तय दूरी के हिसाब से अलग होगा।
रेलवे के मुताबिक, इस सेवा का किराया यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। हालांकि, ऊपर दिया गया 2,400 रुपये का आंकड़ा 1,000 किलोमीटर की यात्रा के लिए 3AC का सांकेतिक किराया है। वास्तविक टिकट का किराया संबंधित स्टेशन, दूरी, श्रेणी और लागू शुल्क के अनुसार देखना होगा।

End of Feed