बंगाल में कोई सुरक्षित नहीं, जनप्रतिनिधि भी नहीं, सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 12:04 AM IST

पश्चिम बंगाल के प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी (Suvendu Adhikari) की सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि यहां कोई सुरक्षित नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी कोयला, भर्ती, मवेशी तस्करी, पोंजी योजना घोटाल में शामिल चोरों की सरकार है।

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर हुए हमले पर पश्चिम बंगाल के प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा कि बंगाल में कोई सुरक्षित नहीं, यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी नहीं। पुलिस टीएमसी के लिए काम करती है और कट मनी जमा करती है। राज्य में कानून-व्यवस्था का पालन नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मवेशी तस्करी को लेकर ईडी का केस रजिस्टर्ड है। इसमें कई लोग शामिल हैं। साबित होने पर उन्हें तिहाड़ जेल जाना होगा। जहां उन्हें यहां मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिलेंगी। टीएमसी कोयला, भर्ती, मवेशी तस्करी, पोंजी योजना घोटाले में शामिल चोरों की सरकार है।

LoP Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल के प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी

दूसरी तरफ दो दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के संभावित क्रियान्वयन के लिए केंद्र की आलोचना करते हुए दावा किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी इस मुद्दे को उठा रही है। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने इस बात पर जोर दिया कि सीएए को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

End of Feed