'बंगाल में डिटेंशन सेंटर की जरूरत नहीं, बांग्लादेशी जिस रास्ते आए, उसी रास्ते वापस भेजेंगे', अवैध घुसपैठ पर बोले सुवेंदु

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर का विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि मतदाता सूची से अगर एक भी पात्र वोटर का नाम कटा तो वह इसके खिलाफ वह धरने पर बैठ जाएंगी। भाजपा का आरोप है कि अपना वोट बैंक बचाने के लिए ममता अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं। बंगाल में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Suvendu Adhikari : अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में कहा कि बंगाल में डिटेंशन सेंटर की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वे लोग अवैध घुसपैठिए को उसी रास्ते वापस भेज देंगे जिस रास्ते वह आया है। भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केवल भारत के नागरिक रहेंगे चाहे वे हिंदू हो या मुस्लिम। बांग्लादेशी मुस्लिमों को हम यहां रहने नहीं देंगे। इसलिए यहां किसी डिटेंशन सेंटर की जरूरत नहीं है।

Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल में अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव। तस्वीर-PTI

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अधिकारी शुरू से ही आक्रामक रहे हैं। अभी देश के 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान अवैध घुसपैठियों की पहचान होगी और फिर उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। डिटेंशन सेंटर में रखे जाने के बाद से ही कोलकाता सहित बंगाल के कई इलाकों से अवैध बांग्लादेशी नागरिक वापस जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

End of Feed