'महिलाओं को अधिकार देने के लिए किसी मुहूर्त की जरूरत नहीं', कांग्रेस ने PM मोदी के संबोधन को बताया निराशाजनक

Womens Quota Bill: कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए राष्ट्र के नाम संबोधन को पक्षपातपूर्ण करार दिया।

Womens Quota Bill: कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए राष्ट्र के नाम संबोधन को पक्षपातपूर्ण करार दिया और कहा कि यह निराशा से भरे संबोधन से ज्यादा कुछ नहीं है।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''किसी मौजूदा प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन उस पद की गरिमा से जुड़ा होता है। इसका उद्देश्य बिना किसी पक्षपात के राष्ट्र के संकल्प और आत्मविश्वास को मजबूत करना होता है, लेकिन आज का बेहद निराशाजनक और पूरी तरह से पक्षपात से भरा भाषण, राष्ट्र के नाम संबोधन की बजाय एक निराशा से भरा संबोधन ज्यादा लगा, जिसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में देना ज़्यादा उचित होता।''

End of Feed