आज की ताजा खबर: 'कांग्रेस और द्रमुक ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया', अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को एक पुराने मामले में (National Investigation Agency) NIA ने शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। ईरान ने एक बार फिर कहा कि वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रखेंगे।
आज की ताजा खबर: 'कांग्रेस और द्रमुक ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया', अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
कर्नाटक में कावेरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ’’आठ लोग नदी में तैरने के लिए उतरे थे, जिनमें से छह डूब गए। दो लोगों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए मैसुरु ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।’’
पुलिस ने मृतकों की पहचान बेंगलुरु निवासी ऐमन (13), केआर नगर निवासी अफीफ (13), बेंगलुरु निवासी यासीन (23), बेंगलुरु निवासी नेहा (22), ऊटी निवासी फातिमा (30) और मैसुरु निवासी उमर (5) के रूप में की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी का स्वाद लिया
अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मौजूद प्रधानमंत्री ने विक्रेता को पैसे सौंपे और उनसे पैसे स्वीकार करने पर जोर दिया। दुकानदार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या इसे बनाने में सभी सामान्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ’’सब कुछ डालिए, बस नमक छोड़कर’’ जिसे वह स्वास्थ्य कारणों से नहीं लेते। प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी का स्वाद लिया और बाद में इसकी एक तस्वीर ’एक्स’ पर पोस्ट की।
नोएडा के बैंक्विट हॉल में सगाई के दौरान 5 लाख की चोरी, CCTV में कैद आरोपी
पूरी घटना बैंक्विट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-49 थाना पुलिस जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
उप्र : सीतापुर में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत
मानपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान अर्पित (13) और उसके चचेरे भाई कपिल (12) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि गांव वालों की मदद से दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
कांग्रेस महिला आरक्षण का समर्थन करती है, परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति : सिद्धरमैया
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी ने लगातार महिलाओं के लिए आरक्षण का समर्थन किया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अन्य राज्यों में चुनावों से पहले ’’इस मुद्दे का राजनीतिकरण’’ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, "महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों द्वारा 2023 में ही पारित हो चुका था। अब इसे परिसीमन के साथ लाया गया। उन्होंने परिसीमन को इससे जोड़ दिया। हमने कभी भी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया। मैं यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं: हम महिला आरक्षण के विरोधी नहीं हैं।’’
तमिलनाडू के कत्तनारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर मादक पदार्थ मामले में पंजाब के दो लोगों को 10 साल की कैद
पुलिस ने बताया कि लुधियाना निवासी दोनों दोषियों जसप्रीत सिंह और संदीप सिंह पर एक. एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें छह महीने की अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।
मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल के जरिये रेस कर रहे दो युवकों की मौत, तीन घायल
रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कपरवान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब ढाई बजे आगरा के सैंया निवासी टैक्सी चालक घनश्याम ने सूचना दी कि आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा जाट गांव के फ्लाईओवर पर पांच युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। कुछ दूरी पर उनकी दो मोटरसाइकिल चकनाचूर हालत में दिखीं।
उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू
उत्तरकाशी जिले में स्थित दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गयी जबकि गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट अपराह्न करीब 12:15 बजे तथा यमुनोत्री मंदिर के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान दोनों धामों में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु ’हर-हर गंगे’ और ’जय मां यमुना’ के जयकारे लगा रहे थे।
बिहार के मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष की निंदा की
उन्होंने कहा, ’’मैं बिहार की माताओं और बहनों को आश्वस्त करने के लिए इस संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहा हूं कि इन विपक्षी दलों को अपने किए की कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारी पार्टी की महिला कार्यकर्ता इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरने वाली हैं।’’
भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को घोषणा की थी कि भाजपा की महिला शाखा सोमवार को 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर विपक्ष के रुख के विरोध में ’’आक्रोश मोर्चा’’ निकालेगी।
कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष का कृत्य द्रौपदी के चीरहरण जैसा: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में ’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संशोधन विधेयक पारित न हो पाने को लेकर आदित्यनाथ ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
दिल्ली: शाहीन बाग इलाके के अबुल फजल एन्क्लेव में घर में लगी आग
ठाणे में कबाड़ के गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
अधिकारी ने बताया कि दीवा क्षेत्र में शिलफाटा-महापे रोड स्थित शमीम कंपाउंड के गोदाम में सुबह लगभग छह बजकर 40 मिनट पर आग लगी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग में एक हाइड्रोलिक पेपर बेलिंग प्रेस, गोदाम में रखा गत्ते का बड़ा कबाड़ और बिजली की तारें जलकर खाक हो गईं।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दो दमकल वाहन, एक बचाव वाहन और एक जीप के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।
कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना की शुरुआत मामूली टक्कर से हुई, लेकिन तेज रफ्तार लॉरी के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने और फिर एक बस और एक कार से टकराने के बाद स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद लॉरी कार पर गिर गई और उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात की
कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत्री सुनील कुमार गामागे और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का स्वागत किया।
जम्मू में शिविर में फंदे से लटका मिला सैनिक का शव, जांच जारी
उन्होंने बताया कि शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि सेना ने विभागीय जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस ने भी मौत के कारणों की जांच के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
