देश

न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, हमने अपने एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है : PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में पाकिस्तान और आतंकवादियों को साफ संदेश दिया है कि भारत ने अपनी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है, पूरी तरह से रोका नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब देश किसी भी तरह के न्यूक्लियर ब्लैकमेल को नहीं सहेगा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश

Photo : Times Now Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहली बार देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आतंकवाद के समर्थन में आने पर पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भी भारतीय सेनाओं ने कार्रवाई की। उन्होंने साफ किया कि सैन्य कार्रवाई के खिलाफ भारत ने कार्रवाई सिर्फ स्थगित की है, इसे खत्म नहीं किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान में बनाए गए आतंकी ठिकानों को खंडहर बनाया है।

पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर युद्ध विराम हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पाकिस्तान की तरफ से जब ये कहा गया कि उसकी ओर से किसी तरह की आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा तो भारत ने भी उस पर विचार किया। उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रास्ता अपनाता है।

ऑपरेशन सिंदूर ने नई लकीर खींच दी

पीएम मोदी ने कहा, भारत की तीनों सेनाएं, वायु सेना, भारतीय थल सेना और नौसेना, हमारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) भारत के अर्धसैनिक बल अलर्ट पर हैं। सर्जिकल और एयरस्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की रणनीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, नया पैमाना तय कर दिया है।

न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे

पीएम मोदी ने कहा, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे। हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंकी जड़ें निकलती हैं। पीएम मोदी ने कहा, हम किसी भी तरह का न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे। भारत आतंकी ठिकानों पर सटीक और निर्णायक कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंकी आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का वो घिनौना सच देखा है, जब मारे गए आतंकियों को अंतिम विदाई देने पाकिस्तानी सेना के उच्च अधिकारी उमड़ पड़े। हम अपने नागरिकों को बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे। युद्ध के मैदान में हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। ऑपरेशन सिंदूर ने इसमें नया आयाम जोड़ा है। हमने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?